Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:पति ने पत्नी का काट दिया गला, फोन कर पुलिस से कहा-आ जाईए, मैंने हत्या की है - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 21, 2019

बिहार:पति ने पत्नी का काट दिया गला, फोन कर पुलिस से कहा-आ जाईए, मैंने हत्या की है

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

गोपालगंज। पति-पत्नी का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो गुस्से में पागल बने पति ने तेज धारदार हथियार से किचन में काम कर रही पत्नी का गला काट डाला। हाथ में खून से सने हथियार को लेकर ही उसने पुलिस को फोन किया और कहा कि मेरे घर आ जाईए, मैंने हत्या की है। मैं हत्यारा हूं। 
घटना गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव की है जहां  घरेलू विवाद को लेकर पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी और इस वारदात के बाद पति ने खुद पुलिस को सूचना देकर सरेंडर कर दिया।
बताया जाता है कि बलेसरा गांव निवासी अभय कुमार दुबे बहरीन में काम करता था। आठ महीना पहले ही वह बहरीन से अपने घर आया था। घर आने के कुछ दिन बाद उसका अपनी पत्नी गिन्नी देवी से विवाद शुरू हो गया था। सोमवार की सुबह भी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

इसके बाद गिन्नी देवी खाना बनाने रसोई घर में गयी ‌। तभी अभय दुबे वहां पहुंच गया तथा अपनी पत्नी को मारपीट कर जमीन पर गिराने के बाद धारदार हथियार से गले पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खुद पुलिस को इस वारदात की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने अभय दुबे ने सरेंडर कर दिया।