Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:बाईक धीरे चलाने बोला तो चला दी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 21, 2019

सहरसा:बाईक धीरे चलाने बोला तो चला दी गोली

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के बेंगहा निवासी कुंदन कुमार चौधरी ने बाइक धीरे चलाने के लिए कहने पर गोली चलाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए आवेदन में कहा है कि एक बाइक पर सवार विनय कुमार, सत्यम कुमार सराही की ओर से उनके घर की ओर आ रहा था। उनके घर के पास पानी जमा रहने के कारण बाइक गुजरने के दौरान उनपर कीचड़ पड़ गया। जिसके बाद उनके द्वारा कहा गया कि बाइक धीरे चलाया करो। इसी बात को लेकर गाली-गलौज कर बाइक सवार ने उनपर गोली चला दी। जिसमें वो बाल-बाल बच गए। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

सहरसा:दो बाइक चोरी।
सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से चोरों ने दो बाइक की चोरी कर ली। सिमराहा निवासी परमानंद ठाकुर ने बताया कि वो न्यायालय के कार्य से गये थे। न्यायालय के समीप बाइक लगाकर कुछ कार्य करने चले गये। लौटने पर बाइक गायब थी। वहीं तिरंगा चौक निवासी सत्येन्द्र कुमार सिंह की बाइक गौतमनगर गंगजला से चोरों ने चुरा ली। दिए आवेदन में उनके पुत्र राहुल कुमार सिंह ने कहा है कि बाइक लेकर वो अपने एक मित्र से मिलने गये थे। उनके घर के समीप से चोरों ने बाइक की चोरी कर ली। पुलिस दोनों मामले की छानबीन में जुट गई है।