कोशी लाइव_नई सोच नई खबर!
अक्की।
अक्की।
गया.बिहार की धार्मिक नगरी गया (Gaya) में हवस के भूखे तीन युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की घटना को अंजाम दिया है. घटना गया के गुरारू थाना क्षेत्र में हुई जहां एक महिला आधी रात को शौच से वापस घर लौट रही थी, इसी दौरान तीन युवक भी उसके पीछे-पीछे घर में घुस गए. तीनों मनचलों ने अकेले रहने वाली इस महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और भाग निकले.
महिला की शिकायत पर गुरारू पुलिस ने तीन में से दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए टिकारी डीएसपी नागेन्द्र सिंह के साथ एसएसपी राजीव मिश्रा खुद घटनास्थल पर पहुचे और पीड़िता से पूरी जानकारी ली. एसएसपी ने गुरारू थानाध्यक्ष को तीसरे आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया है. महिला का मेडिकल कराया जा रहा है और दशहरा के बाद कोर्ट खुलने पर 164 का बयान कराने का निर्देश दिया है.
पिता के घर रहती है पीड़िता
पुलिस ने आरोपी रंजन यादव और कमलेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भुलेंटियर यादव अभी फरार है. महिला शादीशुदा है और काफी दिनों से अपने पिता के घर में रह रही है. वारदात की रात को वो घर में अकेली थी जिसकी जानकारी आसपास के लोगों को भी थी. इस घटना की सूचना के बाद गांव के लोगों में भी काफी आक्रोश है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
रिपोर्ट- अरूण चौरसिया
