कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
डायन बताकर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला बिहारीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के फतेहपुर वार्ड संख्या- 14 का है। पीड़िता ने बिहारीगंज थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसके अनुसार उसके पड़ोसी मनखुश राम, रोशन राम व अन्य चार लोगाें ने मिलकर बाल खींचकर दरवाजे पर लाया। मनखुश ने आरोप लगाया कि उसने उसकी बहन पर जादू टोना कर दिया है। इसलिए दो महीने से वह बीमार है। इसे जल्दी ठीक करो। इसके बाद रॉड व डंडे से मारपीट करने लगा। घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब महिला का पति वहां पहुंचा, तो उसे भी मार कर अधमरा कर दिया। बाद में उसकी बहू द्वारा हल्ला करने पर उसकी जान बची। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।