Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 20, 2019

मधेपुरा:पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सिंहेश्वर | किसी अपराध को अंजाम देने जा रहे दो लोगों को सिंहेश्वर पुलिस ने पिस्टल के साथ खदेड़कर शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि किसी अपराध को अंजाम देने की नीयत से पटोरी निवासी सागर कुमार और सूरज कुमार सिंह यामाहा बाइक से जा रहा था। इसी क्रम में सूचना मिलने पर गश्त पर रहे दारोगा श्रीकांत शर्मा ने पुलिस बल की मदद से लक्ष्मीनिया टोला के समीप दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के क्रम में सागर के पास से पिस्टल व दो मोबाइल और सूरज के पास से एक मोबाइल जब्त किया गया। थाने पर दोनों से उनके आपराधिक इतिहास के बाबत पूछताछ की जा रही है।