Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:सदर थाना बना शराब तस्करों का सेफ जोन : बबलू - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, October 14, 2019

सहरसा:सदर थाना बना शराब तस्करों का सेफ जोन : बबलू

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा : डुमरैल चौक के समीप बरामद शराब की खेफ बरामद होने के बाद छातापुर के भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू पुलिस व्यवस्था को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि सरकारी मुलाजिम सरकार को बदनाम करने में जुटे हैं। उत्तर बिहार में सदर थाना क्षेत्र शराब तस्करों का सेफ जोन बन गया है। पुलिस की मिलीभगत से शराब माफिया अपना कारोबार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजीपी का निर्देश है कि जिस थाना क्षेत्र में शराब की बरामदगी होती है वहां के थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए उन्हें हटाया जाना है इसलिए तत्काल सदर थानाध्यक्ष को निलंबित करते हुए शराब तस्करों से उनकी सांठगांठ की जांच की जाय। कहा कि क्या कारण है कि सदर थाना क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर शराब की बरामदगी हो रही है। विधायक ने कहा है कि सदर थानाक्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब डंप कराया जाता है। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं द्वारा वैसे पर परिसरों को शराब उतारने का ठिकाना बनाया जा रहा है जहां लोगों की आवाजाही कम होती है। कहा कि शराब माफिया पुलिस की मिलीभगत से शरीफ लोगों के परिसरों में शराब उतारकर उन्हें फंसाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने उत्पाद विभाग पर भी सवाल उठाया है।