कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
अक्की।
सहरसा : भारत फाइनेंस कंपनी के फील्ड कर्मी से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के मोरकाही नवटोलिया के समीप पिस्तौल के बल पर 1.90 लाख नकद, मोबाइल व टैब लूट लिए। लूट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
कंपनी के शाखा प्रबंधक सुभाष कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी के कर्मी अजय कुमार बाइक से धमसैना गांव गए हुए थे। गांव से रुपये का कलेक्शन कर वे वापस सहरसा शाखा लौट रहे थे। इसी दौरान मोरकाही नवटोलिया के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और पिस्तौल का भय दिखाते हुए बैग छीन लिया। विरोध करने पर मारपीट कर कर्मी का मोबाइल भी ले लिया। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सूचना के आलोक में छानबीन की जा रही है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उल्लेखनीय है कि गत दिन इसी कंपनी के कर्मी से सदर थाना क्षेत्र में ही लूट होने की बात सामने आई है। इससे पहले भी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट का मामला सामने आ चुका है।
