Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:800बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद,दो हिरासत में - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 20, 2019

सहरसा:800बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद,दो हिरासत में

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
 Pic By:kosixpress
सदर थाना क्षेत्र के कहरा ब्लॉक रोड स्थित गोदाम में छापेमारी के दौरान आठ सौ बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया
सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में दवा दुकानदार के कहरा ब्लॉक रोड स्थित घर से कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। सदर एसडीपीओ ने बताया कि प्राची मेडिकल के संचालक द्वारा घर में नशीली पदार्थों रखकर बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी की गयी। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर को जानकारी दी जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी निशिकांत भारती, सदर थानाध्यक्ष राजमणी मौजूद थे।