Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:अजब प्यार की गजब कहानी, 10वीं की छात्रा को हो गया दो बच्चों के पिता से प्यार, फिर... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 20, 2019

बिहार:अजब प्यार की गजब कहानी, 10वीं की छात्रा को हो गया दो बच्चों के पिता से प्यार, फिर...

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
भोजपुर। दो बच्चों के पिता से दसवीं की छात्रा को प्यार हो गया। प्यार एेसा परवान चढ़ा कि वह उसके साथ अहमदाबाद चली गई और एक होटल के कमरे में दोनों पति-पत्नी की तरह बीस दिनों तक रहे। इधर, छात्रा के परिजनों ने उसके गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करा दी। पुलिस ने छात्रा को उसके प्रेमी के साथ धर दबोचा। छात्रा ने पुलिस के सामने कहा कि वह युवक के साथ अपनी मर्जी से गई थी। 
घटना भोजपुर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के सीके रोड इलाके की है, जहां से अगवा बक्सर जिला निवासी एक दसवीं की छात्रा को पुलिस ने करीब बीस दिनों बाद बरामद कर लिया।  साथ ही आरोपित दो बच्चों के पिता को भी धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपित पप्पू कुमार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआं गांव निवासी गोपाल यादव का पुत्र है। शनिवार को बरामद छात्रा का मेडिकल जांच सदर अस्पताल,आरा में कराया गया।
पुलिस के अनुसार कोर्ट में 164 का बयान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शुरूआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव निवासी छात्रा रेखा कुमारी (काल्पनिक नाम) सपरिवार अपने एक रिश्तेदार के यहां आरा टाउन थाना क्षेत्र के सीके रोड, नाला मोड़ स्थित आवास में रहती थी। 27 सितंबर को छात्रा घर से बाजार जाने के लिए निकली थी। जिसके बाद से गायब हो गई थी।
काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर पिता ने दो अक्टूबर को आरा टाउन  थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उदवंंतनगर थाना क्षेत्र के सरथुआं गांव निवासी पप्पू को आरोपी बनाया गया था। इस दौरान दारोगा संतोष कुमार ने दबिश देकर अगवा छात्रा को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपित युवक को भी धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी के बारे में बताया जा रहा कि वह पहले से शादीशुदा हैं और दो बच्चों का पिता हैं।
एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे प्रेमी-युगल 
इधर, बरामद छात्रा ने बताया कि वह युवक पप्पू से एक साल से प्यार करती थी। उसकी बुआ बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव में है। जिसे लेकर वह अक्सर आता जाता था। इस दौरान वह आने-जाने के क्रम में ही रह उसके संपर्क में आ गई थी। इस दौरान उसे शादी शुदा होने की जानकारी नहीं थी।
जब वह उसे लेकर अहमदाबाद जाने लगा तो अपने बारे में बताया। उसे लेकर अहमदाबाद गया था। जहां, पर वे होटल लेकर रहते थे। छात्रा के अनुसार वह अपनी मर्जी से गई थी।