Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:बदमाशों ने हथियार के बल पर बंधन बैंक कर्मी से दिनदहाड़े लूटे 35 हजार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, October 20, 2019

मधेपुरा:बदमाशों ने हथियार के बल पर बंधन बैंक कर्मी से दिनदहाड़े लूटे 35 हजार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
मधेपुरा। फुलौत-चौसा मार्ग धनेशपुर चौक के समीप सुनसान जगह पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर बंधन बैंक के कर्मी से दिनदहाड़े 35 हजार दो सौ रुपये सहित दो मोबाइल लूट लिया। घटना को देखकर राहगीरों में दहशत का माहौल व्याप्त है। बताया जाता है कि शनिवार को अहले सुबह करीब नौ बजे बंधन बैंक कर्मी चंदा राघवपुर टोला से रुपए कलेक्शन कर फुलौत चौसा मार्ग होते हुए चौसा जा रहे थे। इसी दौरान धनेशपुर चौक से आगे निकलते ही विषहरी स्थान से पूर्व सुनसान जगह पर एक फैशन प्रो. गाड़ी पर तीन अज्ञात बदमाशों ने हथियार के बल पर बंधन बैंक के मैनेजर प्रभात कुमार उनके साथ कर्मी अभय कुमार के पॉकेट में रखे 33 हजार दो सौ रुपये सहित दो अलग अलग कंपनी के एंड्राइड मोबाइल सहित लूट लिया। उसके बाद बैंक के मैनेजर प्रभात कुमार से हाथापाई भी की बदमाश ने रुपए लूटकर कर्मी के बाइक का चाबी छीनकर फेक दिया। घटना के कुछ देर बाद ही फुलौत ओपी को जानकारी मिलते ही ओपीध्यक्ष सुमन कुमार सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पीड़ित कर्मी द्वारा फुलौत ओपी में आवेदन देकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। ओपी अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है।