कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।
सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के संतनगर पोलिटेक्निक ढाला के समीप बंधन बैंक के डीबीओ से बदमाशों ने 92 हजार रुपये लूट लिया। बैंक कर्मी पूर्णिया जिला के बनमनखी निवासी अंकित राजन ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि वो बैंक में डीबीओ के पद पर कार्यरत हैं। गंगजला चौक, संतनगर व कारु खिरहर हॉल्ट के समीप विभिन्न समूह से दो लाख 465 रुपये का कलेक्शन किया गया। उस कलेक्शन में से लोन व निकासी के रूप में एक लाख सात हजार 815 रुपये ग्रुप में दे दिया गया। शेष राशि 92 हजार लेकर वो शाखा की ओर जा रहे थे। संतनगर पोलिटेक्निक ढ़ाला से पहले अचानक पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बाइक में धक्का मारकर उन्हें गिरा दिया। जिसके बाद नकद 92 हजार, बाइक की डिक्की से एमएचडी मशीन, रजिस्टर आदि लूट लिया। उन्होंने कहा है कि सभी बदमाशों की उम्र 24 से 26 वर्ष के बीच होगी। मामले में सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेजा गया था। प्राथमिकी दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।