Kosi Live-कोशी लाइव VIDEO: बिहार में JDU नेता का बार बाला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दी ये सफाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 3, 2019

VIDEO: बिहार में JDU नेता का बार बाला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दी ये सफाई

कोशी लाइव: Akky

वैशाली। गोरौल में नेता जी की अय्याशी का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जो लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बताया जाता है कि जो व्यक्ति वीडियो में बीयर बार में बार बाला के साथ शराब की चुस्की ले रहा है। यह शख्स जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के गोरौल का पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अंसार हैं।
ये जदयू नेता नीतीश सरकार की शराबबंदी योजना की धज्जियां उड़ाते हुए बार बाला के साथ अय्याशी करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह मोहम्मद अंसार अपनी अय्याशी का एक अजीबोगरीब उदाहरण पेश करते नजर आ रहे हैं।

नेताजी का शराब और शबाब के साथ का video हुआ viral, दी ये सफाई-पुराना video है ये तो
kajal lall के अन्य ट्वीट देखें
जदयू ने फिलहाल मोहम्मद अंसार के पार्टी के किसी पद पर न होने की बात कह मामले से पल्ला झाड़ लिया है। इधर, इसे वीडियो के संबंध में पूछे जाने पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के गोरौल के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अंसार का कहना है कि वे अभी कोलकाता में हैं। उनका कहना है कि ये वीडियो चार साल पुराना है जिसे वायरल किया गया है। उनके किसी विरोधी ने काफी पुराने वीडियो को वायरल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश की है।

उन्होंने कहा कि मुझे फंसाने के लिए ये वीडियो वायरल किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में नेता जी एक युवती के साथ पलंग पर बैठे हुए हैं और युवती उन्हें शराब का पैग बना-बनाकर देरही है और साथ में आपत्तिजनक अवस्था में बैठकर उनके साथ चीयर्स भी कर रही है।

वहीं वीडियो वायरल होने के संबंध में हाजीपुर के एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। वीडियो को उन्होंने देखा है और इसकी सत्यता, स्थान और समय की जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा कि आगे क्या कार्रवाई की जायेगी।