Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:सड़क दुघर्टना में पांच लोगों की मौत,हंसी खुशी देवघर पूजा अर्चना के लिए घर से निकले थे। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 5, 2019

SUPAUL:सड़क दुघर्टना में पांच लोगों की मौत,हंसी खुशी देवघर पूजा अर्चना के लिए घर से निकले थे।

कोशी लाइव:SANTOSH KR.BHAGAT

हंसी खुशी लाल-पीले वस्त्रों में तैयार होकर बाबा की नगरी देवघर के लिए लिए निकले कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के खुंट गांव के दर्जनों लोगों ने कभी सपने में नहीं सोचा था कि सिर पर मौत का साया घूम रहा है। सरसी कुरसेला हाइवे मुख्य मार्ग में डकैता गांव के पास कांवरियों के जत्था के साथ हुए इस सड़क दुघर्टना में पांच लोगों की मौत के बाद सबों का शव अपने घर पहुंचने पर पूरे टोले में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव के पहुंचते ही पूरे टोला में हृदय विदारक चित्कार से लोग भावुक हो गए। मालूम हो कि एक टेम्पो पर सवार होकर दर्जनों कांवरियों का एक जत्था देवघर जा रहा था। सरसी कुरसेला के बीच डकैता गांव के पास एक टैंकर से टेम्पो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इसमें अनंदी मल्लाह की पत्नी झकिया देवी, फुलकुमारी देवी, जगदीश सरदार, चंदेश्वरी यादव सहित टेम्पो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में बुधिया देवी, अभिषेक कुमार, खटरी देवी, ललित मल्लाह, गुलो देवी, फतेहचंद मल्लाह गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनका इलाज चल रहा है। सड़क हादसे में एक साथ पांच लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। हर कोई इस घटना से मर्माहत दिख रहे थे। उधर, मृतक के परिजनों से करुण क्रंदन से आसपास का माहौल गमगीन हो गया था। लोगों का कहना था कि सभी लोग हंसी खुशी देवघर पूजा अर्चना के लिए घर से निकले थे।