Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:सुपौल से ट्रक में बांग्लादेश भेजे जा रहे 70 मवेशी के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 28, 2019

SUPAUL:सुपौल से ट्रक में बांग्लादेश भेजे जा रहे 70 मवेशी के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
Akky.

सुपौल से ट्रक में तस्करी के लिए बांग्लादेश भेजे जा रहे ढूंस-ढूंसकर भरे गए 70 मवेशियों के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मवेशियों में 20 मवेशी मृत पाया गया। एक तस्कर भागने में सफल रहा। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अररिया पुलिस ने फारबिसगंज के ढोलबज्जा स्थित हेमा पंप के पास फोरलेन पर कार्रवाई करते हुए तस्करी का फंडाफोड़ किया।  
घटना की सूचना पर फारबिसगंज के प्रभारी एसडीओ यूनुस अंसारी, डीएसपी मनोज कुमार और पशुपालन पदाधिकारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गिरफ्तार पांचों तस्करों से पुलिस प्रशासन पूछताछ कर रही है। उल्लेखनीय है कि फोरलेन के रास्ते बड़े पैमाने पर मवेशी की तस्करी बांग्लादेश हो रही है।  
डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मवेशियों को तस्करी के माध्यम से बांग्लादेश भेजा जा रहा था। मवेशियों को लेकर जा रहे 5 तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिंदा मवेशियों को पुलिस अभिरक्षा में ले ली गई है वहीं मृत मवेशियों के डिस्पोजल के लिए पशुपालन पदाधिकारी की ओर से कार्रवाई की जा रही है।