Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सदर थाना गेट के पास चला वाहन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कम्प* - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 4, 2019

SAHARSA:सदर थाना गेट के पास चला वाहन चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में हड़कम्प*

कोशी लाइव:अक्की





सहरसा :-  जिले के सदर थाना गेट के पास DTO एवं MVI के नेतृत्व में भीषण वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 150 गाड़ियों को जप्त किया गया। जप्त की गई गाड़ी में बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, ट्रिपल लोड, बिना नम्बर, बिना सीट बेल्ट वाले चार चक्का, बिना नम्बर वाले ई-रिक्शा को जप्त किया गया।  आपको बताते चले कि 1 सितम्बर से नए ट्रेफिक नियम के तहत जांच की जा रही है। नये ट्रैफिक नियमों के अनुसार वाहन चालकों से जुर्माना भी वसुला जा रहा है। वही परिवहन पदाधिकारी ने बताया नए नियम के तहत गाड़ी की चेकिंग की जा रहा है।ताकि लोगो को उनकी जिंदगी की कीमत समझ मे आए। आये दिन बीना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले की सड़क दुर्घटना में मौत होती है। गर उनके सर पर हेलमेट रहे तो बचने की पूरा संभावना रहती है। चालान काटने के बाद वाहन चालकों को यही संदेश दे रहे हैं गाड़ी जब भी चलाए तो बिना  हेलमेट जरूर लगायें और बिना ड्राईवरी लाईसेंस गाड़ी न चलायें। गाड़ी चलायें तो नये ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। मौके पर DTO राकेश कुमार, MVI संतोष कुमार सिंह, यातायात प्रभारी नागेन्द्र राम, एस•के• पाल सहित अन्य मौजुद रहे।