Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा :खैनी गुटका बंदी के समर्थन में निकाला जुलुस - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 4, 2019

मधेपुरा :खैनी गुटका बंदी के समर्थन में निकाला जुलुस

कोशी लाइव:
कोसी लाइव@घैलाढ़ ,मधेपुरा से
राजेश कु पप्पू
  प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में कांग्रेस कमिटी के प्रखण्ड अधयक्ष एस के सौरव एबं लोजद के युवा अधयक्ष राजनंदन यादव के संयुक्त नेतृत्व में खैनी गुटका बंदी के समर्थन में जुलुस निकाल नारे बाजी किया। नेता द्वय ने कहा कि खैनी गुटका बंदी का जो प्रतिबंध लगाया है नही खाने का कसम जनता को लेनी की जरूरत है।उन्होंने लोगो से खैनी गुटका नही खाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा इनके खाने से स्वास्थ्य पर बड़ी खतरनाक असर पड़ता है साथ इसके खाने से कैंसर सहित की अन्य गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ता है।जुलुस में गुटका बीड़ी से नाता तोड़ो,गुटका बंदी का कसम सरकार नही जनता को लेने आदि का तख्ती लगाये ,नारे बाजी करते हुए बाजार के विभिन्न मार्गों का भर्मण किया। इस मौके पर हरिनंदन यादव,जे पी चौधरी,पवन कुमार,रंजीत चौधरी,संजय चौधरी,बिसनुदेव मंडल संभु राय आदि मौजूद थे