Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA: पुलिस को मिली कामयाबी..मर्डर केस का मुख्य आरोपी सहित दो अन्य हथियार व कारतुस के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे ... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 2, 2019

SAHARSA: पुलिस को मिली कामयाबी..मर्डर केस का मुख्य आरोपी सहित दो अन्य हथियार व कारतुस के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे ...

कोशी लाइव:
●●● बिहरा पुलिस को मिली कामयाबी ●●●

मर्डर केस का मुख्य आरोपी सहित दो अन्य हथियार व कारतुस के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे ...


रिपोर्ट - रितेश : हन्नी

सहरसा :-  बीते 24 अगस्त को जिला के बिहरा थाना क्षेत्र के सहरसा सुपौल मुख्य मार्ग पर पुरीख के समीप देर शाम नरसिंह झा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद ग्रमीणों ने रोड जाम कर प्रदर्शन भी किया था। इस हाय भोल्टेज ड्रामा के बाद सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही कर घटना में संलिप्त दो अपराधी अनिल व शमीम को पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के क्रम में घटना में संलिप्त अन्य अपराधीयों का नाम बताया था। जिसके बाद बिहरा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार के द्वारा एक टीम गठित कर लगातार छापामारी की जा रही थी। इस दौरान कल देर रात करीब 02 : 40 बजे सिहौल चौक के पास मोटर साईकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। जिसकी पहचान सरवन पासवान के रूप में हुई। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक नरसिंह झा हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। जिसके पास से एक 7.6 बोर का देशी पिस्तौल और एक ज़िंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं पुलिस के गिरफ्त में आये दो अन्य बदमाशों को एक चार चक्के क्विड से जाते देखा पुलिस की गाड़ी देखने के बाद युवकों ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर निकल गये जिसे पिछा कर पकड़ा गया और गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा गया संतोषजनक कागजात नहीं दिखाने के बाद उक्त दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उक्त बातों की जानकारी सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।