कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
मधेपुरा/मुरलीगंज/रुपेश कुमार: मधेपुरा के मुरलीगंज में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने व्यवसायी पिता-पुत्र को गोली मार दी. जिले की मुरलीगंज थाना क्षेत्र के गोल बाजार से अपनी पान मसाला व कपड़े की दुकान से घर जा रहे थे। आपको बता दें कि शाम के करीब 6:30 बजे व्यवसायी श्रवण अग्रवाल व 20 वर्षीय पुत्र मानस अग्रवाल जो दुकान को बंद कर अपने पुत्र के साथ घर जा रहे थे कि सेंट्रल बैंक के पास व्यवसायिक के झोले को झपटना चाहा, जिसपर व्यवसायी विरोध किया.
जिस के बाद अपराधियों ने गोलियां चलानी दी शुरू कर दी । बता दें कि पिता को दोनों पैर में वही पुत्र को कमर एवं पेट के दाईं ओर गोली लगी है। जानकारी होते ही लोगों ने आनन- फानन में लोगों द्वारा सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज लाया गया. जहां पर मौके पर उपस्थित डॉक्टर एस एन सूरज ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही मौके पर अस्तपाल पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं रहने की वजह से व्यसायिक जमकर विरोध किया।
