कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
..........VIKAS TANTI:
सदर एसडीपीओ प्रभाकर के नेतृत्व में सदर थाना समीप सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान सदर एसडीपीओ ने हेलमेट पहनकर वाहन नहीं चलाने वाले सदर थाना में पदस्थापित एएसआई अशर्फी पंडित को जुर्माने के रूप में एक हजार रुपये का चालान काटा। वहीं बिना सीट बेल्ट पहनकर चार चक्का पर सवार लोगों को सख्त हिदायत देते हुए सीट बेल्ट पहनवाया। कई बाइक चालकों को हेलमेट खरीद कर लाने के बाद नियमों का पालन नहीं करने पर आगे कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसडीपीओ ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सभी को करना है। आम लोग हो या पुलिस विभाग के अधिकारी या कर्मी यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर परिवहन एक्ट के तहत चालान काटा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
एक सितंबर से लागू है ससंशोधित एक्ट :एक सितंबर से परिवहन कानून के तहत जुर्माने की राशि में भारी बढ़ोतरी हुई है। परिवहन विभाग, यातायात विभाग व पुलिस विभाग के द्वारा लोगों का चालान काटा जा रहा है। जिसके कारण आम लोगों में जुर्माने के डर से नियमों का पालन किया जा रहा है। चालान के डर से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पॉल्यूशन, इंश्योरेंस सहित अन्य कागजात को अपडेट किया जा रहा है। आम लोगों में कानून का डर तो देखा जा रहा है लेकिन जो पुलिस विभाग लोगों का चालान काट रहा है वह स्वयं नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा जा रहा है।इधर पुलिस विभाग के द्वारा पुलिस अधिकारीयों व पुलिसकर्मियों के लिए नियमों का पालन करने के लिए निर्देश भी जारी किया गया है।