Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा: भागलपुर का अतिरिक्त प्रभार मिलने से कुलपति को दी बधाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 15, 2019

मधेपुरा: भागलपुर का अतिरिक्त प्रभार मिलने से कुलपति को दी बधाई

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
अक्की:
मधेपुरा। बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एके राय को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर मंडल विश्वविद्यालय के शिक्षा जगत में खुशी की लहर लहर है। मधेपुरा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार कुलपति से मिलकर बुके प्रदान की है। साथ ही बधाई देते हुए कहा कि महामहिम राज्यपाल ने कहा कि डॉ. एके राय को भागलपुर के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देकर यह साबित कर दिया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यक्तित्व एवं स्वच्छ तथा निश्चल कर्म योगी विराट व्यक्तित्व की जरूरत आज शिक्षा जगत को है। उन्होंने कहा कि हम लोग चाहते हैं डॉ. एके राय बीएन मंडल विश्वविद्यालय में दूसरे कार्यकाल में भी रहे। डॉक्टर राय का पैतृक घर भागलपुर है, स्वभाविक है यह सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है। चूंकि उस विश्वविद्यालय के वे छात्र भी रहे हैं, प्राध्यापक भी रहे हैं, प्रति कुलपति भी रहे हैं। अच्छे कार्य करेंगे ही। ईश्वर से प्रार्थना है की कुलपति इतनी शक्ति और ऊर्जा प्रदान करें की एक साथ दोनों विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त करने में कामयाबी हासिल कर सकें। बधाई देने वालों में डॉ. भगवान कुमार मिश्रा, डॉ. पूनम यादव, मनोज भटनागर, अभय कुमार के साथ-साथ विश्वविद्यालय के कुलसचिव आदि मौजूद थे।