Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: शराबबंदी कानून पर हाईकोर्ट का तीखा सवाल-दो लाख केस कैसे निपटाएंगे, दें जवाब - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 18, 2019

बिहार: शराबबंदी कानून पर हाईकोर्ट का तीखा सवाल-दो लाख केस कैसे निपटाएंगे, दें जवाब

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
अक्की:
पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद राज्य की अदालतों में दो लाख से भी अधिक शराबबन्दी के केस लम्बित हैं। इस मामले पर बुधवार को पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार व रजिस्ट्रार जनरल से जवाबतलब किया है।
जस्टिस सुधीर सिंह की खंडपीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि इतनी बड़ी संख्या इन मुकदमों का कैसे निबटारा होगा? राज्य सरकार ने बताया कि इन मामलों की सुनवाई के लिए बड़े पैमाने पर जजों व बुनियादी सुविधाओं की जरूरत होगी, ये सब कैसे होगा?
कोर्ट ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में शराबबन्दी संबंधी मामलों की सुनवाई व निपटारे के लिए  युध्द स्तर पर कार्रवाई करने की जरूरत है। कोर्ट ने इस बात पर चिंता जताई कि शराबबंदी के मामले में मुकदमों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जजों की संख्या और अन्य सुबिधायें आज भी काफी कम हैं। इस मामले पर 24 अक्टूबर को फिर से सुनवाई की जाएगी।