Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:दही-चूड़ा को लेकर बाबाओं में मारपीट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 2, 2019

मधेपुरा:दही-चूड़ा को लेकर बाबाओं में मारपीट

कोशी लाइव:अक्की

देवाधिदेव महादेव के मंदिर प्रांगण में तीन बाबाओं में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गये जिनका इलाज सीएचसी में किया गया। बताया जा रहा है कि ध्यान करवाने के लिए एक अज्ञात महिला दही चुरा लायी थीं। ध्यान करवाने के बाद दही चुरा बाबाओं को ही खिलाना था, जैसे ही श्रद्धालु बाबाओं के पास जा रही थी, उसी समय तीनों बाबा श्रद्धालु को अपनी ओर खिंचने लगे।
श्रद्धालु को दूसरी ओर जाता देख दूसरे बाबा आग-बबुला हो गये और मारपीट शुरू कर दी। 80 वर्षीय चिकनोटवा निवासी बासु दास और 75 वर्षीय चिकनोटवा वार्ड 10 निवासी नागो दास ने बताया कि एक महिला श्रद्धालु ध्यान करवाने आई थीं, जिसे सबैला वार्ड आठ निवासी अजय कुमार दास जबरदस्ती अपनी ओर ले जाने लगे, इसी मामले में मारपीट हो गयी।वहीं अजय ने बताया कि महिला श्रद्धालु उनके पास आई थी, लेकिन दोनों बाबा उसे अपनी ओर ले जाने लगे थे। इसी विवाद को लेकर बाद में मारपीट हो गयी