Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 2, 2019

मधेपुरा:पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

कोशी लाइव:अक्की

श्रीनगर थाना में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रवीश रंजन ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाएं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हंै।मुहर्रम में ताजिया निकालने को लेकर उन्होंने कहा कि पांच सितम्बर से छह सितम्बर तक मेला समिति के अध्यक्ष लाइसेंस के लिए सभी कागजात थाना में जमा करें।
लाइसेंस के लिए कम से कम आठ से 10 सदस्यीय टीम का गठन कर सभी का पता और मोबाइल नंबर सहित सभी कागजात थाना में जमा करना होगा। मुहर्रम में अखारा (मेला) के लिए मेला समिति के अध्यक्ष जगह चिन्हित कर थाना को सूचना करेंगे। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व व हुड़दंग मचाने वाले पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
अफवाह फैलाने वालों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि किसी प्रकार की कोई परेशानी होने पर तुरंत मोबाइल फोन पर सूचित करें। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुहर्रम को लेकर पुलिस टीम बाइक से गश्ती करेगी। मौके पर एसआई अयुब अंसारी, एएसआई शिवजी सिंह, एएसआई कपिलदेव प्रसाद, एएसआई उपेंद्र कुमार राम, सीआई बिजेंदर यादव, मुखिया राम अवतार ठाकुर, खुर्शीद हयात,सूर्यनारायण मुखिया, सरपंच चंद्र यादव, उपेंद्र शर्मा, विवेक ठाकुर, नरेश कुमार, मुन्ना अजीम, विनोद कुमार, योग प्रसाद शर्मा, सरताज आलम, शमीम आलम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।