कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
अक्की:
संवाद सूत्र, करजाईन बाजार(सुपौल): छापेमारी अभियान पर निकली करजाईन थाना पुलिस ने देर रात्रि में एक देशी कट्टा एवं जिदा कारतूस के साथ अपाची मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित युवकों की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के परसरमा निवासी रंधीर कुमार यादव एवं सिमराही निवासी मनीष कुमार कर्ण के रूप में हुई है। सोमवार को करजाईन थाना पहुंचे इंस्पेक्टर वीरपुर केबी सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्रि में करजाईन थानाध्यक्ष सरोज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान पर निकली करजाईन पुलिस ने दूधाधारी गांव में महेंद्र मुखिया के घर के नजदीक पक्की सड़क पर संदेह के आधार पर अपाची मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के क्रम में राघोपुर थानाक्षेत्र के परसरमा निवासी रंधीर कुमार यादव के कमर से 315 बोर के कारतूस लोड एक देशी कट्टा पाया गया। साथ ही दूसरे युवक सिमराही निवासी मनीष कुमार कर्ण के पेंट के जेब से 315 बोर का एक जिदा तथा एक मिस फायर कारतूस मिला। इसके अलावा दोनों के पास से दो-दो मोबाईल भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि जैसा कि मालूम चल रहा है कि उक्त दोनों आरोपित अवैध शराब एवं कोरेक्स के धंधे से जुड़े हुए है। इसकी पूरी तरह जांच की जा रही है। साथ ही इस संबंध में मामला दर्जकर दोनों आरोपितों को जेल भेजा जा रहा है।