कोशी लाइव:
एक लोडेड पिस्टल, एक देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल भी बरामद ...
रिपोर्ट :- रितेश : हन्नी
सहरसा - सदर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 04/09/2019 को 01:30 बजे व्यवहार न्यायालय के सामने कई कांडों का वांछित सुरज कुमार उर्फ सुरज दास को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। उक्त अपराधी की निशानदेही पर सुबह 3 बजे गोबरगरहा पुल के पास से बिट्टु कुमार, गुड्डु कुमार, सौरभ कुमार की गिरफ्तारी हुई। सभी अपराधी सहरसा जिला के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड पिस्टल, एक देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस एवं तीन मोबाइल भी बरामद किया गया। पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सुरज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए शहर में चहलकदमी कर रहा है। प्राप्त सूचना के बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर व्यवहार न्यायालय के पास से उक्त कुख्यात अपराधी सुरज दास की गिरफ्तारी की गई। फिर कुख्यात सूरज दास के ही निशानदेही पर तीन अन्य अपराधी बिट्टु कुमार, गुड्डु कुमार, सौरभ कुमार की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार चारों अपराधी के पास से एक लोडेड पिस्टल (7.65MM), एक देशी कट्टा (•315), आठ जिंदा कारतूस (छः 7.65, दो •315) एवं तीन मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात सुरज दास का आपराधिक इतिहास रहा है इसपे कुल छः आपराधिक मामला पुर्व से दर्ज है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मौके पर सदर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष राजमणि, एस आई मजबुद्दीन अहमद सहित अन्य मौजुद रहे।