Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ शारदीय नवरात्र - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 29, 2019

सुपौल:कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ शारदीय नवरात्र

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।

संतोष  कुमार भगत@ छातापुर, सुपौल।
शारदीय नवरात्र शनिवार को कलश स्थापन के साथ शुरू होने से  छातापुर प्रखंड क्षेत्र में व्यापक चहल पहल शुरू हो गयी है । नवरात्र को लेकर आस्थावान माँ देवी दुर्गा के  महिला पुरुष भक्त नवरात्री करना शुरू कर दिया । जिसके तहत फलाहार उपवास कर श्रद्धालु महिला ,पुरुष ,कुंआरी कन्या  नवरात्री कर आराधना करेंगे । वही नजदीकी मईया  दरबार ,मन्दिर में  सुबह पूजा अर्चना तथा संध्या काल में दीप जलाएंगे । नवरात्र को लेकर क्ष्रेत्र के दुर्गा मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। मंदिर के आगे भव्य पंडाल  आदि का निर्माण किया जा रहा है।माँ  देवी दुर्गा ,भगवान् शंकर , मईया पार्वती ,कार्तिकेक ,गणेश समेत विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा को अंतिम रुप दिया जा रहा है। नवरात्रि को लेकर बाज़ारों में पूजन सामग्री की खरीद को लेकर भीड़  व्यापक देखी जा रही है।  प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भव्य  प्रतिमा कलाकार वाशु द्वारा बनाया गया है। नवरात्र को लेकर भक्तिमय प्रखण्ड  क्षेत्र  में भक्तिमय माहौल  क्षेत्र  में  बना हुआ है । घर घर देवी मईया के गीत बज रहे है ।