Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:पुलिस टीम पर किया हमला, अपराधी को छुड़ा ले गई भीड़ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 29, 2019

बिहार:पुलिस टीम पर किया हमला, अपराधी को छुड़ा ले गई भीड़

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
अक्की।


कटिहारः अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। जिसमें डीएसपी सहित पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में कई मामलों के वांछित अपराधी जफर को गिरफ्तार करने के लिए मनिहारी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची थी। इस बीच जफर को पुलिस द्वारा दबोच लेने के बाद अचानक बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस पर पथराव करते हुए हमला कर दिया और अपराधी को छुड़ा लिया। मनिहारी थाना के पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की।