कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
सिंहेश्वर [दीपक कुमार सिंह]:--
सिंहेश्वर के ठाकुरबाड़ी में ए•आई•एस•एफ के बैनर तले
छात्र दीपांशु सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की आयोजन की गई। जिस बैठक के मुख्य अतिथि ए•आई•एस•एफ के विश्वविद्यालय प्रभारी हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने कहा कि ए•आई•एस•एफ भारत का पहला एसा छात्र संगठन है जिसे आजादी के आंदोलन में भी भाग लेने का सौभाग्य रहा है। स्थापना काल से लेकर अभी तक यह छात्रों की समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्षरत है और आगे भी रहेगा।
उन्होंने कहा की संगठन का मुख्य मकसद शैक्षणिक माहौल प्रदान करना है।
ए•आई•एस•एफ के पूर्व छात्रनेता सह पत्रकार तुरबसू ने कहा कि यह एक ऐसा संगठन है जो छात्रों के हक की हमेशा वकालत करता है। यह पढ़ाई के साथ-साथ हक की लड़ाई की बात करता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्र दीपांशु सिंह ने कहा कि ए•आई•एस•एफ का संघर्ष हमेशा छात्रहित में रहा है । छात्रों के समस्या समाधान में यह हमेशा सबसे आगे रहता है। इस संगठन से युवाओं को जोड़कर सिंहेश्वर में शैक्षणिक और सांस्कृतिक वातावरण को मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर सिंहेश्वर प्रखंड इकाई का भी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से आशीष भगत को अध्यक्ष, दीपांशु सिंह को सचिव, गोविंद को उपाध्यक्ष, सौरव को सह सचिव और चांद अहमद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सत्रह सदस्यीय प्रखंड स्तरीय टीम का भी गठन किया गया ।
इस मौके पर प्रवेक्षक के रूप में मौजूद ए•आई•एस•एफ नेता हिमांशु राज ने कहा की यह टीम काफी ऊर्जावान और उम्मीद से भरी है। यहां संगठन को और धारदार कर जल्द ही कई तरह की गतिविधियों को शुरू किया जाएगा। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए दिग्भ्रमित करने वालों से बचने की सलाह दी।
इस कार्यक्रम में प्रिंस, राहुल, बिपिन, सुमन, सिंधु, संतोष, अभिषेक, प्रभाष, नीतीश,ओम, आर्यन अभिमन्यू,गौरव सोनी सहित अन्य छात्र मौजूद थे।
