फिरौती की रकम चुकता करने के बाद घर लौटा अपहृत लक्ष्मन।
उदाकिशुनगंज (मधेपुरा): थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात के अपहृत लक्ष्मण कुमार (22) रविवार को सकुशल वापस घर लौट आया है। जानकारी अनुसार गुरुवार से लापता लक्ष्मण के सकुशल घर वापस लाने के लिए परिजनों ने 60 हजार रुपये के फिरौती चुकता किया। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र से खुद भागकर रानीपत्र में समय बिताया। सूचना पर वहां पहुंच कर उसे वापस घर लाया। इसके बाद अपहृत को पुलिस के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि मामले की पूरी पड़ताल के बाद ही घटनाक्रम की पूरी जानकारी मिल पाएगी। वहीं एसडीपीओ सीपी यादव ने बताया कि अपहरण का मामला काफी संदेहास्पद लग रहा है। पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि अपहृत के बरामदगी बाद परिजन ने बताया कि उसे रविवार की सुबह लक्ष्मण ने फोन कर बताया कि वह पूर्णिया के कसबा क्षेत्र में है। परिजन ने उसे उस जगह रहने को कहकर अपने रिश्तेदारों की सहायता से पूर्णिया के रानीपत्र गांव भेजा। इसके बाद परिजन गांव के मुखिया मणि के साथ अपहृत को घर वापस लाए। एसडीपीओ ने बताया कि अपहृत के अनुसार वह गुरुवार को उदाकिशुनगंज कोर्ट के सामने एक होटल के सामने एक चरपहिया पर सवार कुछ के आवाज देने के बाद जैसे ही रूका। वहां दुग्ध शीतक केंद्र के पास उनलोगों ने जबरन एक टेबलेट खिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसे उस अपहरणकर्ताओं ने वाहन में छुपाकर रखा हुआ था।
बरामद अपहत हरे टी-शर्ट में
सकुशल वापस घर लौट आया है। अपहरण का यह मामला संदेहास्पद है। जांच में अपहृत का लोकेशन पूर्णिया क्षेत्र में मिला। अपहृत के बयान लिए जा रहे है। मामले की पड़ताल के बाद स्पष्टता हो पाएगी। -सीपी यादव, एसडीपीओ, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा