कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
रिपोटर-अनंत कुमार
मधेपुरा। अनुमंडल मुख्यालय के सरयुग चौक पर दिन दहाड़े दिलखुश यादव (20)की हत्या से इलाका दहल गया है। वारदात के बाद से बाजार के लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि अपराधी दिन के उजाले में आता है और आराम से वारदात को अंजाम देकर चला जाता है। बदमाशों के हिम्मत के आगे लोग दुबके रहने में भलाई समझ रहे हैं। लोगों का भय भी सही जान पड़ता है। वजह कि लोग मानते हैं कि इलाके में जिस तरह लगातार संगीन वारदात हो रही है, उससे भय होना लाजिमी है। वजह कि वारदात के बाद भी पुलिस के हाथ अपराधियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। इस कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। मालूम हो कि उदाकिशुनगंज थाना मुख्यालय के सरयुग चौक पर बदमाशों ने दिलखुश कुमार यादव (20) की गोली मारकर हत्या कर दी । युवक मुरलीगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर का रहने वाला था । युवक उदाकिशुनगंज के लक्ष्मीपुर सुसराल आया हुआ था। वह लक्ष्मीपुर गांव के राधे यादव का दामाद है। घटना के समय युवक उदाकिशुनगंज से सुसराल बाइक से लौट रहा था। सरयुग चौक के पास पीछे से आ रहे बाइक चालक ने गोली मार दी।
रिपोटर-अनंत कुमार
