Kosi Live-कोशी लाइव बेगूसराय: मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवती ने पुलिस कस्टडी में खा ली जहर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 20, 2019

बेगूसराय: मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवती ने पुलिस कस्टडी में खा ली जहर

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:

बेगूसरायः जिले में शुक्रवार को मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवती ने पुलिस कस्टडी में जहर खा ली। जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सागी गांव की है। दरअसल खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में 7 अगस्त को मोबाइल चोरी का एक मामला दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर मोबाइल को उसके पास से बरामद किया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
थाने ले जाने के दौरान खाई जहर
जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद थाना लाने के दौरान युवती ने कोई जहरीली चीज खा ली। इसके बाद जब उसे थाना लाया गया तो कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस इलाज के लिए पहले उसे खोदावंदपुर पीएचसी ले गयी। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया। फिलहाल ज्योति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि मोबाइल चोरी के आरोप में सागी गांव से उसे गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान उसने कोई जहरीली चीज खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्ट- सौरभ