Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR: 18 आईएएस व 5 आईपीएस का तबादला, गोपालगंज और शिवहर के डीएम बदले गए - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 20, 2019

BIHAR: 18 आईएएस व 5 आईपीएस का तबादला, गोपालगंज और शिवहर के डीएम बदले गए

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर:
अक्की :
राज्य सरकार ने शुक्रवार को 18 आईएएस और 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एक आईएएस अफसर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गोपालगंज और शिवहर के डीएम का तबादला हुआ है। वहीं गोपालगंज, वैशाली और जमुई के एसपी भी बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन और गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 
अधिसूचना के मुताबिक शिवहर के डीएम रहे अरशद अजीज अब गोपालगंज के डीएम होंगे। वहीं गोपालगंज के डीएम अनिभेष पराशर का तबादला राज्य खाद्य निगम में प्रबंध निदेशक के पद पर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव अवनीश कुमार सिंह शिवहर के नए डीएम होंगे। 
वहीं स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव राधेश्याम साह का तबादला भूमि सुधार विभाग में इसी पद पर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दयानिधान पाण्डेय को समाज कल्याण विभाग, पर्यटन विभाग के अवर सचिव उदय कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग, समाज कल्याण में निदेशक सामाजिक सुरक्षा, राज कुमार को विभाग का निदेशक बनाया गया है। 
सामान्य प्रशासन विभाग में तैनात हिमांशु कुमार राय को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का अपर सचिव, योजना एवं विकास विभाग में संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव को वित्त विभाग और पर्यटन विभाग के संयुक्त सचिव आनंद शर्मा का तबादला सहकारिता विभाग में किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव कवंल तनुज को राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
बदले गए अनुमंडल पदाधिकारी
अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर तैनात 8 आईएएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक झंझारपुर के एसडीओ अंशुल अग्रवाल को भोजपुर, महुआ के एसडीओ रिची पाण्डेय को बेगूसराय, फारबिसगंज के एसडीओ रवि प्रकाश को बांका, गोपालगंज सदर की एसडीओ वर्षा सिंह को कटिहार, सीतामढ़ी सदर के एसडीओ मुकुल कुमार गुप्ता को जहानाबाद, दानापुर के एसडीओ अंशुल अग्रवाल को औरंगाबाद, हिलसा के एसडीओ वैभव चौधरी को नवादा और बगहा के एसडीओ विजय प्रकाश मीणा को वैशाली का उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है।      
तीन जिलों के एसपी भी बदले
वैशाली के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों का तबादला एसटीएफ में किया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे इनामुल हक मेंगनू जमुई के एसपी होंगे। जमुई के एसपी गजुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को वैशाली एसपी की कमान सौंपी गई है। गोपालगंज के एसपी राशि जमां का तबादला होमगार्ड मुख्यालय में कमांडेंट के पद पर किया गया है। होमगार्ड में कमांडेंट रहे मनोज कुमार तिवारी गोपालगंज के नए एसपी होंगे।