Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: मुखिया पति का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 7, 2019

सहरसा: मुखिया पति का मर्डर, अपराधियों ने मारी गोली

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
अक्की


SAHARSA : बिहार में इन दिनों लॉ एंड आर्डर की स्थिति चरमरा गई है. क्राइम को कंट्रोल करने में पुलिस फेल है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सहरसा से जहां अपराधियों ने एक मुखिया पति का मर्डर कर दिया है. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.पूरी वारदात जिले के बलवा हाट थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने रामपुर गांव में एक मुखिया पति का गोली मारकर मर्डर कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक सरोजा पंचायत की मुखिया के पति राजकुमार को अपराधियों ने गोली मारी है. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है. हत्या के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.