Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:छेड़खानी के विरोध में नवोदय स्कूल की छात्राओं ने की भूख हड़ताल, छात्र के निष्कासन पर ही मानीं - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, September 10, 2019

सुपौल:छेड़खानी के विरोध में नवोदय स्कूल की छात्राओं ने की भूख हड़ताल, छात्र के निष्कासन पर ही मानीं

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर।
......अक्की।
स्कूल में एक लड़के की अभद्र हरकतों से आजिज आकर सुपौल के जवाहर नवोदय विद्यालय(जेएनवी) की छात्राओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दीं। दोपहर एक बजे क्लास खत्म होते ही दसवीं की छात्राएं प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गईं। शिक्षकों के समझाने के बाद भी छात्राओं ने खाना नहीं खाया। 
सभी छात्राएं आरोपित छात्र को अविलंब स्कूल से हमेशा के लिए निष्कासित करने पर अड़ी रही। लगभग चार घंटे बाद शाम पांच बजे कुछ छात्राओं के अभिभावक वहां पहुंचे और उन्हें समझाया। इस बीच स्कूल प्रबंधन द्वारा आरोपी छात्र को निष्कासित कर दिए जाने के बाद छात्राओं ने भूख हड़ताल समाप्त की। हड़ताल पर गई दसवीं की छात्राओं का अन्य कक्षाओं की छात्राओं ने भी समर्थन किया। 
छात्राओं की मानें तो उनके क्लास में पढ़ने वाला तुलापट्टी निवासी पीयूष राज नेहरू आए दिन छात्राओं के साथ अमर्यादित व्यवहार और उनपर फब्तियां कसता रहता है। इसकी शिकायत कई बार स्कूल प्रबंधन से की गई थी। सोमवार को भी पीयूष ने क्लास में ही कुछ छात्राओं को अभद्र भाषा बोल दिया। इसके बाद छात्राएं एकजुट हो गई और पीयूष को खदेड़ा। हालांकि पीयूष परिसर से भाग निकला। इसके बाद सभी छात्राएं आकर धरना पर बैठ गई। 
प्रभारी प्राचार्य सुषमा सिन्हा ने बताया कि लड़कियों की शिकायत पर पीयूष को अगले आदेश तक स्कूल से निष्कासित कर उसके अभिभावक को सौंप दिया गया है।