कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
....विकास तांती।
....विकास तांती।
नये परिवहन एक्ट लागू होने के बाद से लगातार परिवहन विभाग के द्वारा चेकिंग अभियान कर नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है। एमवीआई संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एक सितंबर से एक्ट लागू होने के साथ ही चेकिंग अभियान शुरू है।
इसके तहत शुक्रवार की शाम तक 136 गाड़ियों से तीन लाख 20 हजार पांच सौ रूपये का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि डीटीओ राकेश कुमार के द्वारा 74 गाड़ियों से 1 लाख 76 हजार पांच सौ और मेरे नेतृत्व में 62 गाड़ियों से 1 लाख 44 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। जब गाड़ी चलाने वाले नियमों का पालन करने लगेंगे तो जुर्माना क्यों लगाया जाएगा। इधर लोगों द्वारा भारी भरकम जुर्माने से बचने के लिए पॉल्यूशन, इंश्योरेंस सहित अन्य कागजात दुरुस्त किया जा रहा है।
