Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग के कर्मियों का हड़ताल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, September 7, 2019

सहरसा:बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग के कर्मियों का हड़ताल

कोशी लाइव_नई सोच नई खबर
......
मुकेश कुमार सिंह
सहरसा – बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग सहरसा की गाड़ी के ड्राइवर और कॉन्ट्रेक्टर को प्राइवेट गाड़ी के संचालकों के द्वारा मारपीट में दो लोग चोटिल हुए है। घटना सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी के पास की देर शाम की बताई जा रही है। वहीं आज इस घटना को लेकर सभी कर्मी हड़ताल पर गए।
हड़ताल पर गए बस कर्मी दीपक दास ने मीडिया को बताया कि प्राईवेट गाड़ी का ड्राइवर और ऑनर मिलकर लाठी से मारा है मेरा हाँथ पर। उन्होंने ये भी कहा कि प्राईवेट गाड़ी वाला का कहना है कि तुम आगे क्यों चलाते हो गाड़ी,पीछे चलो। इसी को लेकर बहस हुआ था।
वहीं इस बाबत प्रतिष्ठान अधीक्षक बैद्यनाथ रॉय ने बताया कि प्राइवेट गाड़ी वाला सरकारी बस को चलने नहीं दे रहा है क्योंकि मेरे गाड़ी का किराया कम है और प्राइवेट गाड़ी का किराया ज्यादा है और यात्री सरकारी बस से यात्रा करने को इछुक रहता है।
वहीं उन्होंने ये भी कहा कि आज सारा स्टाफ स्ट्राइक पर है क्योंकि कल देर शाम ड्राइवर और कॉन्ट्रेक्टर को प्राइवेट गाड़ी के स्टाफ और ऑनर ने मारा था। वहीं उन्होंने ये भी कहा की थाना भी मेरा स्टाफ गया आवेदन लेकर लेकिन थाना अध्य्क्ष ने मेरा आवेदन नहीं लिया।