Kosi Live-कोशी लाइव बॉलीवुड:Saaho Box Office Collection Day 1: प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो' ने पहले दिन कितने कमाये? - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 31, 2019

बॉलीवुड:Saaho Box Office Collection Day 1: प्रभास और श्रद्धा कपूर की 'साहो' ने पहले दिन कितने कमाये?

कोशी लाइव:अक्की

Saaho Box Office Collection Report : प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'साहो' इस शुक्रवार 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे बॉक्स ऑफिस (Saaho Box Office Collection) पर बढ़िया ओपनिंग मिली है.

'बाहुबली' (Baahubali) फ्रेंचाइजी के बाद यह प्रभास की पहली फिल्म है और फैंस को इसका इंतजार लंबे समय से था. 350 करोड़ रुपये में बनने वाली फिल्म 'साहो' का इंतजार फैंस को बेसब्री से था. हालांकि फिल्म को रिलीज के बाद जनता से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला.
'साहो' को हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है. अब इस फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि 'साहो' के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 24.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
has a superb Day 1... Prabhas’ superstardom post + hype surrounding the biggie + excellent advance bookings ensured fantastic numbers... Day 2 and 3 biz crucial to pack a solid weekend total... Fri ₹ 24.40 cr Nett BOC. India biz. version.
2,367 people are talking about this
इसी के साथ यह इस साल सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. इस लिस्ट में पहला नाम सलमान खान की 'भारत' (Bharat) का है, जिसने रिलीज के पहले दिन 42.30 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.
Top 5 *Day 1* biz... 2019 releases...
1. ₹ 42.30 cr [Wed]
2. ₹ 29.16 cr [Thu]
3. [] ₹ 24.40 cr [Fri]
4. ₹ 21.60 cr [Wed]
5. ₹ 21.06 cr [Thu]
Nett BOC. India biz. films only.
1,673 people are talking about this
वहीं, दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' (Mission Mangal) रही, जिसने पहले दिन 29.16 करोड़ का कलेक्शन किया. अब देखना यह होगा कि प्रभास की 'साहो' (Saaho) अपने पहले वीकेंड पर क्या कमाल करके दिखाती है.

'साहो' में प्रभास और श्रद्धा कपूर संग एक्टर नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी और चंकी पांडे हैं. इस फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है और इसे प्रोड्यूस वामसी कृष्णा रेड्डी ने किया है.