Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:के•पी• कॉलेज में लगा समस्याओं का अंबार, मूलभूत सुविधाओं का है घोर आभाव ... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 31, 2019

मधेपुरा:के•पी• कॉलेज में लगा समस्याओं का अंबार, मूलभूत सुविधाओं का है घोर आभाव ...

कोशी लाइव:
के•पी• कॉलेज में लगा समस्याओं का अंबार, मूलभूत सुविधाओं का है घोर आभाव ...

छात्र :पिंटू कुमार 
रिपोर्ट :- रितेश : हन्नी

मधेपुरा (मुरलीगंज) - बी•एन• मंडल विश्वविद्यालय माफियाओं का अड्डा बन गया है। उक्त बातें के•पी• कॉलेज मुरलीगंज के स्नातक द्वितीय खंड के छात्र पिंटू कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि यहां जो भी अधिकारी आते अधिकांश विवि को लूटने में लग जाते हैं। उन्हें छात्रों की समस्याओं से किसी को कुछ लेना-देना नहीं है।
उन्होंने कहा कि केपी कॉलेज मुरलीगंज में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। संसाधन की घोर कमी है। नियमित क्लास नहीं होता है। साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं है। शौचालय, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं छात्रों के लिए उपलब्ध नहीं है। कॉलेज में कर्मचारियों का घोर अभाव है। लेकिन विवि प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बीएनएमयू के कुलपति विभिन्न मंचों से विवि को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाने की बात करते रहते हैं। लेकिन के•पी• कॉलेज की समस्या को दूर करने का जहमत नहीं उठाते हैं।  उन्होंने कहा कि कथित छात्र नेता भी अपने दायित्वों को भूलकर विवि के अधिकारियों के चमचागिरी करने में लगे रहते हैं। छात्र नेताओं पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की दुर्दशा के जिम्मेवार कुछ कथित स्वार्थी छात्र नेता हैं। छात्र नेता वीसी और प्रो वीसी को ज्ञापन देना और उनके साथ सेल्फी खींचकर अखबार में छपवा लेने को ही अपना दायित्व समझते हैं। तीन साल का कोर्स पांच साल में होता है। छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।सभी छात्र नेताओं को सत्र नियमित करवाने एवं उचित सुविधाओं का लाभ दिलवाने हेतु एकजुट होकर आगे आना होगा। इसके लिए हम सबको साथ मिलकर लड़ना होगा। ABVP सत्र नियमित, शिक्षको की कमी, और कॉलेज के मूलभूत सुविधाओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगा।