Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:हथियार के बल पर पंपकर्मी से 38 हजार की लूट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 22, 2019

मधेपुरा:हथियार के बल पर पंपकर्मी से 38 हजार की लूट

कोशी लाइव:अक्की

मधेपुरा। नगर परिषद अन्तर्गत भिरखी पुल के आगे वार्ड नंबर 22 स्थित मनीषा एचपी पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात पांच बदमाशों ने लूटपाट की। बदमाशों ने मैनेजर और नोजल मेन के साथ मारपीट कर पिस्टल सटाकर 38 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। लूट की घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लुटेरों का पीछा किया। लेकिन लुटेरा पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पेट्रोल पंप के मैनेजर ब्रजेश कुमार ने बताया कि अन्य दिनों की भांति रात में भी पंप खुला था और पंप के ऑफिस में वे लेटे हुए थे कि रात डेढ़ बजे पांच युवक चेहरे पर गमछा बांधे हुए आया। इनमें से दो युवक के हाथ में पिस्टल और दो के हाथ में डंडा था। उनलोगों ने आते ही पहले नोजल मेन के साथ मारपीट कर डेढ़ हजार रुपये छीन लिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट करते हुए रुपये वाला काउंटर खोलने को कहा। डर के कारण उन्होंने काउंटर खोल दिया। काउंटर में रखा 36 हजार आठ सौ रुपये निकालने के बाद सभी बदमाश जाने लगा। इस दौरान मोबाइल भी साथ ले गया। पंप के नोजल मेन तपेश कुमार ने बताया कि सभी बदमाश पैदल ही आया था। रुपये लूटने के बाद पंप के पीछे पैदल ही भाग गया। सदर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना में प्राथमिकी दर्ज कर लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पहचान होते ही सभी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।