कोशी लाइव: विकास तांती
सिमरी बख्तियारपुर बस स्टैण्ड के पास शुक्रवार को दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक अफजल उर्फ गोल्डी शहर के कायस्थ टोला का रहने वाला है। दीवार गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में उसे किसी तरह बाहर निकालकर सदर अस्पताल लाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्टैण्ड के समीप शुक्रवार की दोपहर बारिश के दौरान एक मकान से सटे गैरेज के पास अफजल अन्य लोगों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान मकान का दीवार गैरेज पर गिर गया। एसबेस्टस के बने गैरेज के भी गिरने और उसके नीचे अफजल के दब जाने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरातफरी मच गयी। दीवार गिरने से दबे अन्य लोगों को किसी तरह बचकर निकाला गया।
वहीं मौके पर मौजूद मोबाइल दुकानदार भवेश व एक टेम्पो चालक ने अफजल को जख्मी हालत में काफी मशक्कत करने के बाद दीवार से बाहर निकाला। उसके बाद उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले गया। जहां उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थानाध्यक्ष राजमणि मामले की छानबीन कर रहे हैं। मृतक के भाई अलताफ ने बताया कि उसका भाई सुबह से ही घर से निकला हुआ था। भाई के दीवार में दबने और घायल होने की सूचना मिली थी, लेकिन, उसकी मौत हो गई।

