Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:हथियार के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 24, 2019

सहरसा:हथियार के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोशी लाइव:अक्की

सहरसा – रात्री गस्ती के दौरान तकरीबन तीन बजे पुलिस को एक बुलेट पर जा रहे तीन युवक पर हुई शक। शक के दौरान युवक का पीछा कर पुलिस ने लिया गिरफ्त में। दो युवक मौका पाकर मौके वारदात से हुआ फरार।वही तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा समेत पांच जिंदा कारतूस हुआ बरामद। पुलिस को है संदेह तीनो युवक किसी बड़ी वारदात अंजाम देने के फिराक में था।गिरफ्त में आया युवक अमित कुमार। घटना सदर थाना के मारूफगंज रोड की। वहीं पुलिस गिरफ्त में लेकर दोनों फरार हुआ युवक की तलाश में जुटी।
बहरहाल गिरफ्त में आये युवक का पुलिस आपराधिक इतिहास खंगालने में लगा है। साथ ही फरार दो युवक की तलाश में जुटी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल इन दिनों शहर में खुलेआम अपराधी दिन के उजाले में पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी से बड़ी वारदात की योजना बनाकर अंजाम देने में लगी है। पुलिस कारवाई के नाम पर सिर्फ मूकदर्शक बनी बैठी है।