कोशी लाइव:अक्की
बेगूसरायः बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने एक बस मालिक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से इलाके में सनसनी मच गई है। पूरी वारदात नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक की है। बताया जाता है कि सुब्रत बस के मालिक रणवीर कुमार बाइक से सुभाष चौक पार कर अपने डेरा हर्रख जा रहा थे। इस दौरान ही सुभाष चौक के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे रोककर सिर में गोली मार दी। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना पर डीएसपी और थानाध्यक्ष समेत पुलिस मौके पर पहुंची है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना से लोगों में आक्रोश है।
रिपोर्टः सौरभ कुमार
