Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा :शहर में चार जगह चोरों ने किया हाथ साफ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 30, 2019

सहरसा :शहर में चार जगह चोरों ने किया हाथ साफ

कोशी लाइव:आशुतोष आनंद
सहरसा शहर में चार जगह चोरों ने किया हाथ साफ.........

गुरुवार की रात शहर में चोरों का आतंक रहा। एक ही रात चार घरों को चोरों ने निशाना बनाया। जिसमें शहर के नयाबाजार वार्ड नौ में एक साथ तीन घरों को निशाना बनाया। साथ ही गांधी पथ स्थित एक घर से भी मोबाइल फोन व रूपये चोरी हुए। चोरों ने तीनों घरों से मोबाइल, लैपटॉप, रूपये सहित गाड़ी का सामान चोरी कर लिया।
सभी घरों में लोगों के रहने के बाद भी चोरों ने गुरुवार की देर रात तीन से चार बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया। तीन घर आसपास ही है और इसलिए छत के रास्ते अंदर घर में प्रवेश कर चोरी करने में आसानी हुई। इस संबंध में पीड़ित दवा व्यवसायी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि छत के रास्ते चोरों द्वारा घर के कमरे में रखा चार्जर सहित दो मोबाइल फोन चोरी कर लिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क और एसीएमओ में कार्यरत अभिषेक मिश्र ने बताया कि चोर द्वारा कमरे में रखा लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेंट की जेब में रखा करीब पांच सौ रुपए और पेन ड्राइव की चोरी कर लिया और बैग में रखा सभी कागजात छत पर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन को ट्रेस करने पर उसका लोकेशन हवाई अड्डा व आसपास शो कर रहा था। कर्मी ने बताया कि चोरी की घटना सुबह चार बजे के करीब हुई है। इसके अलावा चोरों ने कुछ ही दूरी पर स्थित एक घर में लगी चार चक्का वाहन से स्टेपनी, जक, म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य सामानों की चोरी कर लिया। गाड़ी मृत्युंजय कुमार सिंह की है और पावर ग्रिड में भाड़ा पर लगा हुआ है। सुबह उठने के बाद ड्राइवर मिथिलेश कुमार झा को चोरी की घटना का पता चला।इधर गांधी पथ स्थित चंदन ने चोरी का आवेदन देते हुए दो मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये व अन्य सामानों की चोरी का आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।