Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:कृष्ण जन्मोत्सव पर जग्गा यादव के नेतृत्व में मटका फोर कार्यक्रम कर धार्मिक धरोहर को किया गया याद!* - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 24, 2019

सहरसा:कृष्ण जन्मोत्सव पर जग्गा यादव के नेतृत्व में मटका फोर कार्यक्रम कर धार्मिक धरोहर को किया गया याद!*

कोशी लाइव:
*रिपोर्ट - अमन कुमार, सहरसा*

सहरसा - कृष्ण जन्मोत्सव पर सहरसा जिला स्थित तिरंगा चौक पर जग्गा यादव के नेतृत्व में धार्मिक धरोहर को याद करते हुए मटका फोड़ कार्यक्रम किया गया इस कार्यक्रम में युवा चढ़-बढ़ कर हिस्सा लिए  इस तरह के आयोजन होने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह नजर आया  मटका फोड़ कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जग्गा यादव ने कहा कि कृष्ण के बाल लीला मटका फोड़ कार्यक्रम से पुरानी धार्मिक धरोहर याद आ जाती है और भाईचारा कायम रहते हैं  हम लोगों के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी मटका फोड़ कार्यक्रम कर अपनापन और धार्मिक धरोहर को याद करते हुए कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया इस कार्यक्रम में हर्षित सिंह ,सोनू सिंह, आशीष सिंह, विशाल सिंह ,अभिनव आर्य ,भास्कर, सौरव भोला ,मनीष यादव, समस्त कार्यकर्ता के साथ साथ जिला के सैकड़ों युवा छात्र मौजूद थें!