Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा: भाजपा ने शोक सभा आयोजित कर पूर्व वित मंत्री अरूण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित किया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 24, 2019

सहरसा: भाजपा ने शोक सभा आयोजित कर पूर्व वित मंत्री अरूण जेटली को श्रद्धांजलि अर्पित किया

कोशी लाइव:अक्की
सहरसा:
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया है. उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी है. भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव भगत की अध्यक्षता आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वास नहीं हो पा रहा है कि देश के पूर्व वित्त मंत्री 
अरुण जेटली जी अब हमारे बीच नहीं रहे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. साथ ही उन्होंने कहा कि अरुण जेटली जी लंबे समय से बीमार थे. सुषमा जी के बाद उनके निधन को दुखदायी बताया.
भाजपा नेता रौशन राज बादशाह ने भी उनके निधन को बीजेपी के लिए बड़ी क्षति बताया है.साथ ही कहा है कि अरुण जेटली बेहद संजीदा नेता थे. उनके निधन से बीजेपी को ही नहीं पूरे देश को अपूर्णीय क्षति हुई है. भाजयुमो नेता सोनू कुमार ने कहा कि अरुण जेटली जी के असामयिक निधन की खबर बेहद दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।वे हमेशा अपने कार्यों के लिए याद किए जाएंगे. शोक सभा मे ललन सिंह, सैय्यद मुस्तकिम अशरफ,आर के राणा,सब्दुल आलम,संजय कुमार,मिथिलेश आदि मौजूद थे।