Kosi Live-कोशी लाइव ब्रेकिंग न्यूज:बिहार में 12 ब्रांड के पान मसाले बैन, खरीद-बिक्री और सेवन पर सरकार ने लगाया रोक ... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 30, 2019

ब्रेकिंग न्यूज:बिहार में 12 ब्रांड के पान मसाले बैन, खरीद-बिक्री और सेवन पर सरकार ने लगाया रोक ...

कोशी लाइव:
●●● बिग ब्रेकिंग ●●●

बिहार में 12 ब्रांड के पान मसाले बैन, खरीद-बिक्री और सेवन पर सरकार ने लगाया रोक ...


पटना - इस वक्त की बड़ी ख़बर ये है कि बिहार में पान मसाला की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई है। बिहार में पान मसाला खरीद बिक्री पर प्रतिबंध राज्य सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार ने 12 ब्रांड के पान मसालों की खरीद बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि पान मसालों की बिक्री, भंडारण और सेवन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित रहेगी। फूड सेफ्टी के कमिश्नर संजय कुमार ने आदेश जारी 12 पान मसाला के ब्रांड को पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया है। इसके साथ ही इन पान मसाला के स्टोरेज, डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रांसपोर्टेशन, डिस्प्ले और बिक्री पर पूरे बिहार में प्रतिबंध लगा दिया गया है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा जिलों से विभिन्न ब्रांड के कुल 20 पान-मसाला का नमूना लिया गया था। इसमें मैगनिशियम कार्बोनेट की उपलब्धता की जांच हेतु संयुक्त खाद्य और औषधि प्रयोगशाला अगमकुंआ पटना को भेजा गया था। जांच में सैंपलों में मैगनेशियम कार्बोनेट की उपलब्धता पाई गई। इसके बाद यह आदेश जारी किया गया है। बिहार में रजनीगंधा, राजनिवास, बाहुबली, मधु, बहार, पान पराग, शिखर, राजश्री, रौनक, सिग्नेचर, कमला पसंद समेत 12 ब्रांड के पान मसालों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।