कोशी लाइव:अक्की
समूह का रुपया कलेक्शन कर वापस लौट रहे निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी ने सदर थाना में हथियार के बल पर रूपये छीनने का मामला दर्ज कराया है। एलएंडटी फाइनेंस कंपनी के टीएम नरेंद्र कुमार शुक्ला ने सदर थाना में आवेदन देकर बताया कि कंपनी के दो कर्मी रोहित कुमार झा व अजीत कुमार झा रविवार को सुबह आठ बजे बरियाही बाजार समीप वासुदेवा गांव महिला समूह का रूपया कलेक्शन कर वापस सहरसा शाखा लौट रहे थे। इसी दौरान रहुआ मणी नहर समीप अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने फायरिंग करते हुए घेर बलिया।बाइक रोकते हुए बदमाशों ने दो मोबाइल फोन व पर्स में रखा 92 हजार 2 सौ रुपए , 45 सौ रूपये, कागजात सहित बायोमीट्रिक मशीन भी लेकर भाग गया। फाइनेंस कंपनी के कर्मी के आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित द्वारा बताए गए घटनास्थल पर भी आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच किया जा रहा है।