Kosi Live-कोशी लाइव पूर्णियां:पूर्णिया विश्वविद्यालय में बी ए पार्ट वन 2019 -20 में नामांकन करवाने वाले छात्रों को च्वाइस कॉलेज नहीं दिया गया - सौरभ - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 4, 2019

पूर्णियां:पूर्णिया विश्वविद्यालय में बी ए पार्ट वन 2019 -20 में नामांकन करवाने वाले छात्रों को च्वाइस कॉलेज नहीं दिया गया - सौरभ

कोशी लाइव:
पूर्णिया विश्वविद्यालय में  बी ए  पार्ट वन 2019 -20 में नामांकन करवाने वाले छात्रों को च्वाइस कॉलेज नहीं दिया गया - सौरभ
 पूर्णिया छात्र नेता  सौरभ कुमार ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय ने छात्रों के साथ  खिलवाड़ कर रही है। श्री कुमार ने कहा कि जब छात्र  बी ए  पार्ट वन सेशन  2019 - 20   में अपना नामांकन करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था तब छात्रों ने अपना  पाँच मनपसंद कॉलेजों का नाम दिया था लेकिन  पाँच  कॉलेजों का नाम नहीं दे कर के दूसरे कॉलेज का नाम पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा दिया गया है  ऐसा अधिकांश छात्रों  का हुआ है।  श्री कुमार ने कहा कि  पीयू के द्वारा छात्रों का ऑनर्स पेपर भी ऑटोमेटिक चेंज कर दिया गया है। जिससे कि छात्रों को काफी परेशानियां हो रही है।  श्री कुमार ने कहा कि यदि  पीयू  इस तरह के खिलवाड़ छात्रों के साथ कर रही है तो छात्र सड़क पर उतरने का कार्य करेंगे एवं आंदोलन  करेंगे ।श्री कुमार ने कहा कि अधिकांश छात्रों को कॉलेज   का भी अलॉटमेंट नहीं किया गया है।  जिससे कि छात्र परेशान हैं श्री कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय की कुलपति से मांग  किया  है कि छात्रों की समस्या पर ध्यान देते हुए छात्रों की समस्या का समाधान करवाया जाय ।