कोशी लाइव:अक्की
शनिवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने डी बी रोड निवासी नीरज कुमार शर्मा को गोली मारकर बाइक छीन लिया था। बदमाशों ने बाइक छीनने के बाद मोबाइल फोन नहीं देने पर युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की सक्रियता से बदमाशों ने जख्मी की बाइक सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जख्मी का शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि अगवानपुर कृषि फार्म के समीप जिस समय बदमाश बाइक छीनने की कोशिश कर रहे थे उसी दौरान एक पुलिस गश्ती गाड़ी नजदीक से गुजरी। जिसे मैंने रूकने का इशारा किया। लेकिन गाड़ी सीधे आगे बढ़ गयी। अगर गश्ती थोड़ी सी भी सक्रियता दिखाती तो हो सकता था ना इस प्रकार की घटना होती। साथ ही बदमाश भी पकड़े जा सकते थे। सदर थानाध्यक्ष राजमणि ने कहा कि बदमाशों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही है। वे सभी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
