Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष बने समीर पाठक, पार्टी के नेताओं ने दी बधाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 30, 2019

SAHARSA:जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष बने समीर पाठक, पार्टी के नेताओं ने दी बधाई

कोशी लाइव: रितेश
*जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष बने समीर पाठक, पार्टी के नेताओं ने दी बधाई*

पार्टी और युवा परिषद को मिलेगी मजबूती - जिबु आलम

सहरसा - जन अधिकार पार्टी (लो०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देशानुसार जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० बबन कुमार यादव ने युवा परिषद के सहरसा ज़िला अध्यक्ष जाप के पूर्व नगर अध्यक्ष समीर पाठक को मनोनीत किया है। वही कार्यकारी अध्यक्ष संजय सुमन को मनोनीत किया गया। इनके मनोनयन पर युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० बबन कुमार यादव, पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रंजन जयसवाल, सहरसा ज़िला अध्यक्ष जिबु आलम ने कहा कि इससे सहरसा में पार्टी और युवा परिषद को मजबूती मिलेगी। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रंजन जयसवाल के सहरसा नया बाजार स्थित कार्यालय में दोनों जन युवा परिषद के नेताओं को ज़िला अध्यक्ष जिबु आलम के उपस्थिति में मनोयन पत्र देते हुए बधाई दी। नव मनोनीत ज़िला अध्यक्ष समीर पाठक में पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव, प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी नेताओं को साधुवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है उस कसौटी पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा और पार्टी हित मे कार्य करूँगा। श्री पाठक ने कहा कि जन अधिकार युवा परिषद द्वारा 19 सितंबर को रोजगार नहीं तो सरकार नहीं के मुद्दे पर जिला मुख्‍यालय पर प्रदर्शन जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। जन अधिकार युवा परिषद के सहरसा युवा अध्यक्ष समीर पाठक को बनाये जाने पर कार्यकारणी सदस्य रंजन यादव, पार्टी प्रवक्ता शेलेन्द्र शेखर, जाप के वरीय नेता हरिहर प्रसाद गुप्ता, शशि भूषण यादव, सुमित वर्मा, पंकज क्रांति, पिंटू पराशर, अनवर सिद्धिकी, अमरज्योति जयसवाल, हिमांशु कश्यप “डब्लू”, नरेश निराला, बिपिन बिहारी, पुनपुन यादव, ताबिस मेहर, सुनील यादव, राहुल भगत, संजय यादव, राजीव रंजन, चंद्रहास यादव, प्रह्लाद पौद्दार, जितेंद्र भगत, चंद्रगुप्त सहित अन्य लोगों ने हर्ष जताया।